फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: जिला अस्पताल को मिली 150 बेड की मान्यता

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए शासन ने अहम कदम उठाया है। अस्पताल को अब 150 बेड की मान्यता मिल गई है।
विज्ञापन




इससे पहले अस्पताल को केवल 70 बेड की मान्यता प्राप्त थी। मरीजों की अधिक संख्या के कारण सीमित संसाधनों में करीब 120 बेड संचालित हो रहे थे। जिला अस्पताल के सीएमएस सुरेश कुमार ने बताया कि इससे मरीजों को भर्ती करने में दिक्कतें आती थीं। अब 150 बेड की मान्यता मिलने से बिस्तरों की संख्या बढ़ेगी। साथ ही आवश्यक पैरामेडिकल स्टाफ की नियुक्ति भी होगी। शासन मानक के अनुरूप स्टाफ उपलब्ध कराएगा। इससे अस्पताल की व्यवस्थाएं बेहतर होने की उम्मीद है। बेड क्षमता बढ़ने से गंभीर मरीजों को राहत मिलेगी और चिकित्सकीय सेवाएं व्यवस्थित होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें