फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से बचाव के लिए 500 सदस्याें को कंबल बांटे

Thu, 01 Jan 2015 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महाोबा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
ठंड बढ़ने के साथ ही जहां एक तरफ प्रशासन ने कुलपहाड़, महोबा और चरखारी तहसीलों में कंबलों का वितरण कर गरीबाें को राहत दिलाई है, वहीं गुलाबी गैंग भी गरीबों को कंबल वितरण करने में पीछे नहीं रही। गुरुवार को गुलाबी गैंग की कमांडर फरीदा बेगम ने सामाजिक कार्य में हिस्सा लेते हुए गुलाबी गैंग की 500 महिलाओं को चरखारी बाईपास में कंबल वितरित किए। महिलाओं के सर्दी में कंबल पाकर चेहरे खिल उठे। कंबल वहीं कस्बे में नवयुवक व्यापार मंडल के तत्वावधान में नये साल पर दर्जनों गरीब असहाय लोगों को कंबल बांटे गए। कंबल पाकर गरीबों के चेहरे खिल उठे। कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन मुख्य बाजार में  किया गया। इस मौके पर राजू सोनी, नितिन सोनी, देवेंद्र अग्रवाल, कल्पित अग्रवाल, महेंद्र नामदेव, बिट्टू रावत, गोलू रावत, नदीम अहमद, पवन नामदेव, गौरव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें