फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैमर थ्रो में दिनेश व दौड़ में ईशू रहे अव्वल

Wed, 21 Jan 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र वर्ग की 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में नरेंद्र प्रथम, योेगेेंद्र सिंह सेंगर द्वितीय और शिवअवतार तृतीय स्थान पर रहे। गोला फेंक में नीरेंद्र ने पहला, शैलेंद्र सिंह ने दूसरा और ऋषि कुमार ने तीसरा स्थान पाया। 100 मीटर दौड़ में योगेंद्र सेंगर प्रथम, नरेंद्र द्वितीय और शिवअतार तृतीय स्थान पर रहे। हैमर थ्रो में दिनेश कुमार ने पहला, ऋषि कुमार दूसरे और हरिचरन कुशवाहा ने तीसरा स्थान पाया। भाला फेंक में ऋषि कुमार प्रथम, दिनेश कुमार द्वितीय और नीरेंद्र तृतीय स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग की 400 मीटर दौड़ में ईशु श्रीवास्तव ने पहला, शबाना बानो ने दूसरा और भारती ने तीसरा स्थान पाया। 200 मीटर दौड़ में ईशू श्रीवास्तवन प्रथम, प्रियंका द्वितीय और शबाना बानो तृतीय स्थान पर रहीं। 100 मीटर दौड़ में ईशू श्रीवास्तवन ने पहला, स्नेहा गुप्ता ने दूसरा और प्रियंका त्रिपाठी ने तीसरा स्थान पाया। डिस्कस थ्रो में रेनू ने पहला, सपना साहू ने दूसरा और नेहा गुप्ता ने तीसरा स्थान पाया। भाला फेंक में रेनू प्रथम, आरती द्वितीय और प्रियंका त्रिपाठी तृतीय स्थान पर रहीं। लंबी कूद में ईशू श्रीवास्तव ने पहला, रेनू ने दूसरा और आरती ने तृतीय स्थान पाया। ऊंची कूद में ईशू श्रीवास्तव ने बाजी मारी। जबकि वंदना राजपूत द्वितीय और स्नेहा गुप्ता तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. राजनाथ सिंह और समारोहक दीपक सिंह रहे। निर्णायक मंडल में मुख्तार खान, विजय सिंह सेंगर और भगवानदीन प्रजापति शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें