जिले में पंचायत उद्योग से संचालित सैनेटरी नैपकिन उत्पादन यूनिट की तर्ज पर 43 यूनिटों का लोकार्पण मुख्यमंत्री के सरकारी आवास सभागार से कन्नौज सांसद डिंपल यादव ने किया। इस दौरान सैनेटरी नैपकिन उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले जिले के चार लोगों को सम्मानित भी किया गया। श्रीनगर में संचालित सेनेटरी नैपकिन उत्पादन यूनिट के प्रबंधक अनिल सिंह सेंगर, सुपरवाइजर राज्यपाल सिंह प्रशिक्षक अर्चना सोनी, रानी तिवारी को प्रशस्ति पत्र देकर सराहनीय कार्य कि लिए सम्मानित किया।