फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: तारा पाटकर को शिवतांडव मंदिर का महंत बनाने की मांग

Sun, 22 Jun 2025 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की बैठक शनिवार को सब्जी मंडी स्थित जैन मंदिर में हुई। इस दौरान तारा पाटकर के शिवतांडव मंदिर व गोरखगिरि पर्वत के विकास में योगदान और उनकी समाज सेवा को देखते हुए शिवतांडव मंदिर का महंत बनाए जाने की मांग की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संत समाज और अन्य लोगों ने उन्हें महंत बनाने का प्रस्ताव रखा है। जिसे स्वीकृत किया गया। जिलाध्यक्ष कालका प्रसाद गुप्ता ने कहा कि समाज की गरीब बालिकाओं को जिले की प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थाओं में निःशुल्क प्रवेश दिलाया जाए और पाठ्य-पुस्तकों का खर्च समाज की ओर से उठाया जाए। इस मौके पर पूर्व प्राचार्य डॉ. एसपी गुप्ता, उपाध्यक्ष राजेंद्र, एसके अग्रवाल, सीएल साहू, दिलीप जैन, सुनील जैन, जेके शिवहरे, विजय चौरसिया, अवधेश गुप्ता, पंकज गुप्ता, आशीष पुरवार, मुकुल, कैलाश, जयप्रकाश गुप्ता, नवीन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें