फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: क्रशर मंडी को 24 घंटे बिजली देने की मांग

Thu, 23 Mar 2023 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। विकास भवन सभागार में बुधवार को उद्योग बंधु की बैठक में क्रशर मंडी में बिजली की समस्या का मुद्दा छाया रहा। व्यापारियों ने क्रशर मंडी में 24 घंटे बिजली आपूर्ति मुहैया कराने की मांग उठाई।
विज्ञापन

सीडीओ चित्रसेन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित उद्योग बंधु की बैठक में क्रशर व्यापारी राघवेंद्र सिंह ने कहा कि कबरई मंडी में क्रशर उद्योग को पर्याप्त बिजली आपूर्ति नहीं मिल रही है। अलीपुरा फीडर से यहां आपूर्ति मुहैया कराई जाती है। पर्याप्त आपूर्ति न मिलने से यहां क्रशर मशीनें पूरे समय नहीं चल पातीं। ऐसे में उत्पादन में दिक्कत आती है। उन्होंने बिजली आपूर्ति दुरुस्त किए जाने की मांग की है। शहर के व्यापारियों ने रामकथा मार्ग में सड़क पर लगे बिजली के पोल अलग कराए जाने की मांग की। व्यापारियों ने कहा कि पहले भी पोल हटाए जाने की मांग की जा चुकी है लेकिन अभी पोल नहीं हटे। इससे व्यापारियों को दिक्कत होती हैं। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि राहुल अग्रवाल, बॉबी साहू, मुसीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें