फोटो 19 एमएएचपी 22 परिचय-कार्यक्रम में महोबा के दीपक को गदा भेंट करते अधिवक्ता प्रकोष्ठ के प्रद
महोबा। जनपद गोरखपुर में आयोजित विश्व हिंदू महासंघ के तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय हिंदू सम्मेलन व प्रांतीय अधिवेश में महोबा निवासी महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक शुक्ला को हिंदू रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अधिवक्ता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रुद्रकुमार पाठक ने दीपक को गदा भेंट किया। इस कार्यक्रम में महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य भिखारी प्रजापति मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में नेपाल से आईं अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्षा अस्मिता भंडारी के अलावा बांग्लादेश, आस्ट्रेलिया, थाईलैंड समेत कई देशों के राष्ट्रीय अध्यक्ष शामिल हुए। (संवाद)