वहीं शाम पांच बजे से ही पूरी तरह से काहरा छा गया। इससे पालिका प्रशासन द्वारा शहर में जलवाए जा रहे अलाव नाकाफी साबित हो रहे हैं। पनवाड़ी प्रतिनिधि के मुताबिक, थाना क्षेत्र के ग्राम लोधीपुरा निवासी बलराम अहिरवार (40) पुत्र हरिदास सोमवार को खेत में काम कर रहा था। तभी अचानक उसे ठंड लग जाने से उसकी हालत बिगड़ गई। उसे गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।