महोबा। कोतवाली चरखारी पुलिस ने ऑपरेशन दृष्टि के तहत 13 वर्षीय मूक बधिर बालक देवेंद्र को तीन घंटे में खोज लिया। शनिवार को लापता हुए बालक देवेंद्र की सूचना उसके नाना गणेशीलाल निवासी कुरौराडांग ने पुलिस को दी थी। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देश पर टीम ने सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से खोजबीन शुरू की। इसके बाद बालक को खन्ना टोल प्लाजा के पास से बरामद किया गया जिसे उसके नाना गणेशीलाल को सौंप दिया गया। (संवाद)