पनवाड़ी (महोबा)। थाना क्षेत्र के गोनगुड़ा गांव में एक युवक का शव फांसी के फंदे पर पेड़ से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की।
गोनगुड़ा गांव निवासी कुंजीलाल का पुत्र अनिरुद्ध कुमार (40) रविवार की देर शाम घर से निकल गया था। सुबह उसका शव गांव के बाहर आम के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकता मिला। खेतों से निकले लोगों ने घटना की सूचना परिजनों व पुलिस को दी।
हालांकि परिजनों ने पोस्टमार्टम न कराने की बात कही। जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया। (संवाद)