सरकारी योजनाओं का लाभ जहां जिंदा व्यक्तियों को नहीं मिल पा रहा वहीं तीन वर्ष पूर्व मरी महिला सरकारी कोटे से राशन ले रही है। अब पूर्ति विभाग जांच और कार्यवाही की दलील दे रहा है। जैतपुर विकासखंड वाले ग्राम पंचायत कुडई में रहने वाले कमलेश सोनी की पत्नी मीरा देवी की मृत्यु करीब तीन साल पहले हो चुकी है। आरोप है कि इसके बाद भी कोटा संचालक चंद्रभान द्वारा मृत महिला के नाम पर राशन दिया जा रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी राजीव तिवारी का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।