फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूड इंस्पेक्टर चेक करेंगे एमडीएम की क्वालिटी

Wed, 11 Mar 2015 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी बुधवार को कलेक्ट्रेट हॉल में आयोजित स्कूल चलो अभियान की बैठक में बोल रहे थे। उन्हाेंने कहा कि अधिकारियाें के चेकिंग अभियान से शिक्षण कार्य में गुणवत्ता बढ़ेगी। इससे बच्चाें का परिषदीय विद्यालयाें में ठहराव बढ़ेगा। उन्हाेंने कहा कि निरीक्षण दौरान शिक्षण कार्य में गुणवत्ता जरूर देखें। गुणवत्ता न पाए जाने पर  टीचराें के खिलाफ कार्रवाई करें। उन्हाेंने कहा कि विकासखंड कबरई के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की बाउंड्री के निर्माण के लिए राजस्व विभाग के अधिकारियों से भूमि की पैमाइश करा ली गई है। जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षण कार्य में गुणवत्ता के साथ मिड डे मील भी चेक करें। उन्होंने कहा कि मिड डे मील फूड इंस्पेक्टर विद्यालयाें में जाकर चखकर टेस्ट करेंगे। उन्होंने कहा कि मिड डे मील में गुणवत्ता न पाए जाने पर फूड इंस्पेक्टर की रिपोर्ट पर प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मसीहुज्जमा सिद्दीकी ने बताया कि मिड डे मील सभी विद्यालयाें में बन रहा है। बैठक में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी बीपी वर्मा, पूर्व प्रधानाचार्य शिवकुमार गोस्वामी, खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र कुशवाहा, संतोष वर्मा, रमाकांत सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें