मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गई कन्या विद्या धन योजना के तहत ग्राम रैपुरा और छानी खुर्द में 30 छात्राओं को तीस तीस हजार रुपये की चेक बांटी गई। चेक पाकर छात्राओं के चेहरे खिल उठे। जिले में 283 छात्राओं को कन्या विद्या धन दिए जाने के लिए चिह्नित किया गया है। शेष छात्राओं की धनराशि उनके खातों में भेजी जाएगी। ग्राम रैपुराकला में मुख्य सचिव ने प्रियांशी तिवारी, रक्षा कश्यप, साक्षी, शिखा गुप्ता, रोशनी मंसूरी, डोली सहित 15 छात्राओं को चेेकदी। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए कि शेष छात्राओं की चेक उनके खाते में भेजने के निर्देश दिए। चेक मिलने की उम्मीद में छात्राएं सुबह से ही कार्यक्रम में पहुंच गई थीं। चरखारी प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम छानी में आयोजित चौपाल में मुख्य सचिव ने छात्रा नम्रता विश्वकर्मा, आकांक्षा परिहार, निदा खातून, सरफरोज, रक्षानिधि को तीस तीस हजार रुपये की चेक दी। चेक पाकर मेधावी छात्राओं के चेहरे खुशी से चहक उठे।