फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: क्रूजर की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, हाईवे किया जाम

Mon, 04 Sep 2023 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भरवारा गांव के पास तेज रफ्तार क्रूजर वाहन ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना से गुस्साएं ग्रामीणों व परिजनों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। जिससे सड़क के दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंस गए। सूचना पर एसडीएम व सीओ ने परिजनों को आर्थिक मदद और वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब एक घंटे बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन

कोतवाली कुलपहाड़ के सुगिरा गांव निवासी जवाहर साहू (55) गांव-गांव में साइकिल से सब्जी बेचकर परिवार का भरण-पोषण करता था। रविवार की दोपहर वह भरवारा गांव में सब्जी बेचने गया था। शाम करीब चार बजे साइकिल से वापस लौटते समय हाईवे पर पठारी कुइया के पास सामने से अा रही तेज रफ्तार क्रूजर ने साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे साइकिल सवार उछलकर दूर जा गिरा। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। वहीं टक्कर से अनियंत्रित हुई क्रूजर सड़क किनारे लगे पेड़ को तोड़ते हुए खाई में उतर गई। जिससे क्रूजर सवार छह लोगों को मामूली चोटें आईं।
दुर्घटना से नाराज ग्रामीणों व परिजनों ने हाईवे में कटीली झाड़ियां रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे कुलपहाड़ कोतवाली प्रभारी लाखन सिंह ने जाम लगाए लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। बाद में एसडीएम अनुराग प्रसाद व सीओ हर्षिता गंगवार ने मौके पर पहुंच परिजनों को समझा-बुझाकर कार्रवाई का भरोसा दिया। तब एक घंटे बाद जाम खुल सका। जिसके बाद आवागमन बहाल हो सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच कर शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें