फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबाः गरबा व डांडिया से जीता दिल

विज्ञापन
आज राधा को श्याम याद आ गया गीत पर डांडिया नृत्य करती युवतियां। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। शहर के सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज में मंगलवार रात गरबा व डांडिया नृत्य महोत्सव का आयोजन किया गया। युवतियों और महिलाओं ने शानदार प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया।
विज्ञापन

मां चंद्रिका गरबा-डांडिया उत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजित गरबा व डांडिया का शुभारंभ सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल की मां शील चंदेल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद निधि रावत, पूजा तिवारी, छाया तिवारी, दीपाली व उपासना त्रिवेदी ने नगाड़े संग ढोल बाजे गीत पर शानदार प्रस्तुति दी। प्रज्ञा द्विवेदी, विनीता गोयल, पिंकी सोनी, प्रियंका गुप्ता, अंकिता गुप्ता व अंजू ने आज राधा को श्याम याद आ गया गीत पर प्रस्तुति देकर सभी का मन मोहा। वंदना शुक्ला, इंद्रा पुरवार, प्रियांशी आर्या व श्रद्घा रावत ने पंखिड़ा हो पंखिड़ा गीत पर डांडिया नृत्य पेश किया। कलाकारों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें