भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते भक्त।
- फोटो : MAHOBA
कबरई (महोबा)। भगत सिंह नगर स्थित रामजानकी मंदिर में चल रही सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का शनिवार को समापन हो गया। इसके बाद कन्या भोज व भंडारा हुआ।
चित्रकूट से आए कथा व्यास जगदगुरु रामानंदाचार्य ने सात दिन तक भक्तों को कथा का रसपान कराया। इस मौके पर मंदिर के महंत रामशरण दास, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दीपप्रकाश द्विवेदी, सुनील गुप्ता, चेयरमैन मूलचंद्र कुशवाहा, पूर्व चेयरमैन शिवपाल तिवारी, कंधीलाल यादव, संजय तिवारी मौजूद रहे।