फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: क्रशर प्लांट के चौकीदार की संदिग्ध हालात में मौत

Sat, 31 Jan 2026 12:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। कस्बे के बांदा रोड में बंद पड़े क्रेशर प्लांट की रखवाली कर रहे चौकीदार की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जनपद हमीरपुर के इंगोहटा गांव निवासी काली प्रसाद (58) बांदा रोड स्थित एक क्रशर प्लांट में चौकीदारी का कार्य करता था। शुक्रवार को मोहित सिंह नाम के एक व्यक्ति ने उसे अचेत अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कबरई पहुंचाया। कबरई सीएचसी के चिकित्साधिकारी डॉ. ईश्वरचंद प्रजापति ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद काली प्रसाद को गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। थाना कबरई के एसएसआई अनिरुद्ध सिंह भदौरिया ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें