बघवा खनन क्षेत्र के पास पहाड़ किनारे रास्ते से गुजरते समय पहाड़ का एक पत्थर खिसक जाने से युवक खदान में जा गिरा। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। कस्बे के सुभाष नगर निवासी रमाशंकर साहू (35) पुत्र बलवान बघवा की ओर किसी काम से जा रहा था। तभी पहाड़ के पास से गुजरते समय पत्थर खिसकने से युवक खदान में जा गिरा राहगीर उसे निकालकर अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।