पनवाड़ी (महोबा)। थाना पनवाड़ी के ग्राम देवगनपुरा में चोरों ने एक मकान में सेंध लगाकर नगदी समेत करीब एक लाख रुपये का माल चोरी कर लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्राम देवगनपुरा निवासी रामेश्वर राजपूत रात को खाना खाने के बाद परिवार समेत कमरे में सो गया।
रात के समय चोर दीवार फांदकर मकान में घुस गए और दूसरे कमरों का ताला तोड़कर अटैचियों व बक्सों में रखे सोने चांदी के आभूषण और कीमती सामान चोरी कर लिया। आहट पाकर कमरे में सो रहे परिजन जाग गए और शोर शराबा मचाया तब चोर कमरे की बाहर से कुंडी लगाकर भाग गए।गृहस्वामी रामेश्वर ने थाना पनवाड़ी में तहरीर सौंपी। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर शुरू कर दी है।