फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन के साथ खेत गई छात्रा से दुष्कर्म

Wed, 20 Jul 2016 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बहन के साथ खेत जा रही एक छात्रा को गांव का ही एक युवक पकड़कर एकांत में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली महोबा में युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक ग्राम निवासी युवती बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। बुधवार को वह अपनी छोटी बहन के साथ खेत जा रही थी, तभी खेत के पास पहले से घात लगाए बैठे राजेश ठाकुर ने छात्रा को दबोच लिया। छोटी बहन के विरोध करने पर उसकी जमकर पिटाई की और पीछा करने पर जान से मारने की धमकी दी। जिससे छोटी बहन सहम गई। युवक छात्रा को एकांत स्थान पर ले गया, जहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया।

डरी सहमी दोनों बहने घर लौटीं और अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। छात्रा ने कोतवाली महोबा में गांव के ही राजेश ठाकुर के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। युवक की गिरफ्तारी कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें