फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नित्यक्रिया के लिए गई छात्रा से दुष्कर्म

Sun, 05 Jun 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला महोबा
विज्ञापन
रेप, सेक्स क्राइम - फोटो : demo pics
विज्ञापन
थाना महोबकंठ के एक गांव में नित्यक्रिया को गई कक्षा छह की छात्रा से युवक ने दुष्कर्म किया और फरार हो गया। छात्रा आरोपी के ही पशुबाड़े में बेहोश अवस्था में मिली। घटना की जानकारी होने पर पीड़िता के  पिता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


महोबकंठ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा छह की छात्रा शुक्रवार की शाम नित्यक्रिया के लिए खेतों की तरफ गईं थी। देर शाम तक छात्रा के  घर वापस ने लौटने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। तब घरवालों ने गांव में उसकी खोजबीन शुरू की, मगर कुछ पता नहीं चला। शनिवार सुबह अपने पशुबाड़ा से निकले रोहित पुत्र कैलाश ने छात्रा के परिजनों को देखकर भाग निकला। संदेह होने पर छात्रा के परिजनों ने पशुबाड़ा के अंदर जाकर देखा तो छात्रा बेहोशी की अवस्था में पड़ी मिली।

छात्रा के होश में आने के बाद उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। उसने आरोप लगाया कि नित्यक्रिया के लिए जाते समय रोहित उसे दबोचकर पशुबाड़ा ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। छात्रा ने पिता संग थाने पहुंचकर घटना की नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी रोहित के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह यादव का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही उसे पकड़कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें