फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाड़ा ने देने से नाराज चालक ने चढ़ाई गाड़ी दो की मौत

Wed, 07 Feb 2018 11:50 PM IST
mahoba
विज्ञापन
- घटना स्थल का निरीक्षण करते पुलिस अधीक्षक - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
महोबा। किराए में ली गई गाड़ी का भाड़ा न देने से गुस्साए गाड़ी चालक ने ग्रामीणों को सड़क पर उतार दिया। बाद में पैदल जा रहे ग्रामीणों पर पीछे से गाड़ी चढ़ा दी। जिससे दो ग्रामीणों की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक और सीओ सदर ने घटना स्थल कर निरीक्षण कर जायजा लिया। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने स्कॉर्पियो गाड़ी को कब्जे में लिया है। चालक की तलाश की जा रही है।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करहरा कला निवासी मनोज और विजय ने स्कॉर्पियो गाड़ी किराए पर ली थी। गाड़ी में केसर, राजू, रवि, मुन्ना, अनुरोध और मुस्करा निवासी बृजेश थाना खरेला के ऐंचाना निवासी अखिलेश सहित नौ लोग 1500 रुपये में गाड़ी मालिक महोबा निवासी राम सिंह बुंदेला की गाड़ी पहले बिलबई ले गए। जहां से बारात के साथ मुढ़ारा गांव पहुंचे।
विज्ञापन


मंगलवार की रात को दो बजे मुढ़ारा गांव से वापस महोबा आए। तभी चालक मदन ने ग्रामीणों से भाड़ा मांगने लगा। ग्रामीणों ने करहरा गांव में ही भाड़ा देने की बात कहीं। इससे ग्रामीणों और चालक का विवाद हो गया। गुस्से में आकर चालक ने सभी ग्रामीणों को गाड़ी से नीचे उतार दिया।

रात का समय होने के कारण ग्रामीणों को कोई गांव के लिए साधन न मिलने से सभी नौ लोग पैदल गांव की ओर जाने लगे। एक किमी आगे जाने के बाद जैसे ही ग्रामीण शहर के झलकारी बाई तिराहे के पास पहुंचे तभी पीछे से स्कॉर्पियो चालक ने ग्रामीणों के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी। जिससे अखिलेश (26) पुत्र बच्चू, मनोज (25) पुत्र बाबूलाल की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद गाड़ी चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बुधवार को सुबह पुलिस अधीक्षक एन कोलोंची और सीओ सदर जीतेंद्र दुबे ने घटना स्थल का निरीक्षण का जायजा लिया। एसपी के निर्देश पर स्कॉर्पियो गाड़ी को चरखारी रोड पर पकड़ लिया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें