फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र की पिटाई करने पर अध्यापक निलंबित

Thu, 02 Mar 2017 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विकासखंड पनवाड़ी के प्राथमिक विद्यालय टपरा मेें कक्षा तीन के एक छात्र द्वारा टायलेट के लिए छुट्टी मांगने पर सहायक अध्यापक ने डंडे से पिटाई कर उसे लहूलुहान कर दिया। इस पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार ने सहायक अध्यापक अखिलेश पाठक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
विज्ञापन



प्राथमिक विद्यालय टपरा में तैनात सहायक अध्यापक अखिलेश पाठक से कक्षा तीन के छात्र जितेंद्र अहिरवार ने टायलेट जाने के लिए अनुमति मांगी। इससे अध्यापक का पारा चढ़ गया। उसने डंडे से छात्र की पिटाई कर लहूलुहान कर दिया। इस पर पीड़ित के पिता ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से तमाम उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजा। बीएसए ने मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी पनवाड़ी आनंद कुंवर को सौंपी।


खंड शिक्षा अधिकारी की जांच रिपोर्ट में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अध्यापक द्वारा अनुसाशन हीनता किए जाने, अध्यापाक सेवा नियमावली का उलंघन करने के आरोप में उसे निलंबित कर दिया। साथ ही प्राथमिक विद्यालय बम्हौरी कुर्मिन में संबंद्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें