फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की जान के प्यासे पिता ने खुद को मारी गोली

Thu, 27 Oct 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
death
विज्ञापन
 बेटे की जान का प्यासा पिता बेटे की जान न ले सका तो उसने खुद को गोली से उड़ा लिया। चार माह पहले भी मासूम बच्चे पर पिता ने तमंचे से जानलेवा हमला किया था। लेकिन फायर सिर के ऊपर से निकल जाने के कारण बच्चे की जान बच गई थी। मृतक की पत्नी ने सीओ को दिए बयान में घटना का
विज्ञापन


खुलासा किया है। घटना थाना श्रीनगर के ग्राम मुरानी की है।थानाक्षेत्र के ग्राम मुरानी निवासी जय सिंह राजपूत अपने डेढ़ वर्ष के मासूम बेटे की जान का प्यासा था। चार माह पहले उसने बेटे अंश पर तमंचे से फायर किया था। लेकिन फायर सिर के ऊपर से निकल जाने के कारण वह बाल-बाल बच गया था।

बुधवार की रात करीब एक बजे जयसिंह अपने कमरे में बच्चों के साथ लेटा था। तभी अचानक उठकर गाली गलौज करते हुए तमंचा लेकर आ गया। पति की आवाज सुनकर पत्नी शांति जाग गई।पति को तमंचा लिए देखकर उसके होश उड़ गए उसने डेढ़ साल के बेटे अंश को अपने पीछे छिपा लिया। पति के
विज्ञापन


बार-बार कहने के बाद भी उसने अंश को नहीं दिया। पत्नी ने कहा पहले मुझे गोली मारो तब अंश मिलेगा। पति की काफी जद्दोजहद के बाद भी पत्नी ने अंश को नहीं दिया। इससे क्षुब्ध होकर जयसिंह ने खुद को गोली से उड़ा लिया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पत्नी शांति ने थाना

श्रीनगर में दी गई तहरीर में बताया कि उसके पति बेटे अंश की जान का प्यासा था। सीओ चरखारी नंदलाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पत्नी का कहना है कि  बेटे को न पाने कारण उसने खुद को तमंचा कनपटी में लगा कर जान दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें