कस्बा कबरई के एक मोहल्ले में सोमवार की रात एक घर में लाखों की चोरी हो गई। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाने में दी।
मोहल्ला आजादनगर निवासी प्रेमबाबू पुत्र शारदा प्रजापति सोमवार की रात घर में सो रहा था।
तभी चोर दीवार फांदकर मकान में घुस गए और कमरे का ताला तोड़कर 60 हजार रुपये की नगदी, सोने चांदी के आभूषण व अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। मंगलवार को परिजनों को इस मामले की जानकारी हुई। पीड़ित ने थाना कबरई मेें घटना की तहरीर दी।
उसने बताया कि करीब तीन लाख का समान चोरी हआ है। थाना प्रभारी अमित भड़ाना का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है।