परिषदीय विद्यालय में तैनात शिक्षिका को बेहोशी की दवा खिलाकर पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया और फिर एमएमएस बना लिया। एमएमएस वायरल करने की धमकी देकर वह शिक्षिका का उत्पीड़न करता रहा। तीन वर्ष बाद बुधवार को एमएमएस वायरल होने पर शिक्षिका ने कुलपहाड़ कोतवाली में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
कस्बा कुलपहाड़ के परिषदीय विद्यालय में पढ़ाने वाली शिक्षिका ने कोतवाली में दी तहरीर में आरोप लगाया कि वर्ष 2013 में उसका पड़ोसी घर आया। उसने धोखे से नशीली दवा पिला दी। उसके बेहोश होने पर उसने रेप किया और रेप का एमएमएस बना लिया। बाद में वह एमएमएस उजागर करने की धमकी देकर लगातार शोषण करता रहा। वह लोकलाज के घर से यह बात किसी को नहीं बता सकी। इसके बाद आरोपी ने बुधवार को एमएमएस वायरल कर दिया।
शिक्षिका की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली एसएसआई ध्यान सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी अखिलेश चौबे को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।