फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपी को सात साल की सजा

Wed, 20 Jul 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक। - फोटो : ANI
विज्ञापन
अपर जिला सत्र न्यायाधीश एफटीसी गजेंद्र कुमार ने दुष्कर्म के मामले में एक युवक को सात साल की सजा सुनाई। साथ ही तीन हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। अदालत ने आरोपी को पुलिस हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन


थाना पनवाड़ी के एक गांव में पांच जुलाई 2015 को एक युवती के परिजन खेतों पर काम करने गए थे। तभी पड़ोसी युवक मौका भांपते हुए दरवाजे पर लगे नीम के पेड़ पर चढ़कर युवती के घर में कूद गया और युवती का मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

युवती के चीखने चिल्लाने पर बगल में रह रही उसकी चाची आ गई। तभी वह युवती को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। शाम को परिजनों के लौटने पर युवती ने अपने साथ घटी घटना की जानकारी दी। पीड़िता के पिता ने गांव के ही नीतू उर्फ नीतेश पुत्र देवीदीन के खिलाफ थाना पनवाड़ी में मुकदमा दर्ज करा दिया।
विज्ञापन


अपर जिला सत्र न्यायाधीश ने बुधवार को दोनों पक्षों के गवाह और बहस सुनने के बाद आरोपी को दुष्कर्म का दोषी ठहराते हुए उसे सात साल की सजा सुनाई। साथ ही तीन हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। शासकीय अधिवक्ता प्रमोद कुमार पालीवाल ने बताया कि दुष्कर्म के मामले में सात साल व घर में घुसने पर चार साल की सजा अदालत ने सुनाई है। तीन हजार रुपये का जुर्माना ठोंका। जुर्माना अदा न करने पर छह माह की अतिरिक्त सजा सुनाई। दोनों सजाएं साथ साथ चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें