फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला में शराबियों ने मचाया उत्पात

Thu, 01 Feb 2018 11:08 PM IST
mahoba
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भटेवर में बुधवार रात रामलीला मंचन के दौरान शराब के नशे में धुत आधा दर्जन युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। मंच पर चढ़कर कलाकारों से अभद्रता की और महिलाओं से छेड़छाड़ कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया जबकि अन्य लोग भाग निकले। पुलिस युवकों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


ग्राम भटेवर में प्रत्येक वर्ष की भांति रामलीला महोत्सव का आयोजन चल रहा है। बुधवार रात लीला का मंचन देखने के लिए महिला और पुरुष दर्शक मौजूद थे। इसी दौरान शराब के नशे में धुत आधा दर्जन युवक वहां पहुंच गए और गाली गलौज शुरू कर दी। जब कुछ लोगों ने विरोध किया तो मंच पर चढ़ कलाकारों से अभद्रता करने लगे। इससे रामलीला कार्यक्रम के दौरान व्यवधान पैदा हो गया। किसी तरह युवकों को मंच से नीचे उतारने पर युवकों ने परिसर में बैठी महिलाओं से अश्लीलता कर दी।

घटना की सूचना तत्काल कोतवाली पुलिस और यूपी 100 को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे दो युवकों को पकड़ लिया जबकि अन्य युवक मौके से भाग गए। कोतवाली प्रभारी विक्रमाजीत सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें