श्रीनगर महोबा।
ग्राम बिलखी के तालाब में मछली पकड़ने गए युवक की नाव पानी में डूब गई। दो घंटे की मशक्कत के बाद भी उसका सुराग नहीं लग सका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद ली है।
देर शाम तक युवक का कोई पता नहीं चल सका। थाना श्रीनगर के ग्राम बिलखी निवासी रामगोपाल रैकवार (28) पुत्र मंगी रैकवार छोटी नाव से तालाब में मछली पकड़ने गया था, तभी नाव असंतुलित होकर पलट गई जिससे युवक तालाब में डूब गया।
तालाब के किनारे मौजूद ग्रामीणों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से जाल डालकर तलाश की लेकिन रात आठ बजे तक कोई सुराग नहीं लग सका।