महोबा। बदमाशों ने एक पेट्रोल पंप मालिक को मोबाइल कर 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी है। रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
शहर के मोहल्ला मिल्कीपुरा निवासी राधेलाल गुप्ता का कबरई में खजुराहो फिलिंग स्टेशन है। इनका 12 दिसंबर 2000 को उनका अपहरण हो चुका था। एक सप्ताह बाद अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छूटे थे। करीब 17 साल बाद दोबारा 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई है।
24 घंटें के अंदर पैसा न देने पर जान से मारने की धमकी दी है। जिससे राधेलाल गुप्ता का परिवार दहशत में है। पेट्रोल पंप मालिक ने बताया कि वह शंकर फिलिंग स्टेशन श्रीनगर में बैठे थे। तभी उनके मोबाइल नंबर पर कॉल आई।
कालर का नाम भोली यूपी ईस्ट लिखा था। पूछने पर बताया कि वह मानिकपुर से बोल रहा हूं। पीड़ित के प्रार्थना पत्र पर एसएपी वंशराज यादव ने मोबाइल नंबर सर्विलांस में लगाकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि प्रार्थना पत्र मिला है सर्विलांस के जरिए जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।