फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने दिनदहाड़े मकान से उड़ाया लाखों का माल

Fri, 07 Oct 2016 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
चोर
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करहराकला में बदमाशों ने दिनदहाड़े घर का ताला तोड़कर नगदी सहित लाखों का माल उड़ा दिया। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली में दे दी है लेकिन पुलिस उल्टा पीड़ित गृहस्वामी को ही धमका रही है। गृहस्वामी ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के अंदर पुलिस ने चोरी का
विज्ञापन


खुलासा नही किया तो वह आमरण अनशन करने के लिए विवश हो जाएगा। ग्राम करहराकला निवासी गयादीन यादव अपने काम से महोबा आया था जबकि परिवार के लोग खेतों पर काम करने गए थे। तभी चोरों ने घर का ताला तोड़कर बख्शे में रखे सोने चांदी के जेवरात जिनकी कीमत दो लाख रुपये से

ज्यादा बताई जा रही है चोरी कर ले गए। साथ ही पांच हजार रुपये नगद और गृहस्थी का सामान भी उड़ा दिया। पुलिस को तहरीर देने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नही की गई।पीड़ित ने आरोप लगाया कि बजरिया चौकी पुलिस चोरी का पर्दाफाश करने की बजाय उल्टा गृहस्वामी को हड़का रही है। चोरी की घटना के बाद
विज्ञापन


से पीड़ित की पत्नी का बुरा हाल है। पीड़ित गृहस्वामी ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के अंदर चोरी की घटना का खुलासा नही किया गया तो 15 अक्टूबर से पीड़ित तहसील परिसर में आमरण अनशन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें