थाना क्षेत्र के खमा गांव में पेट्रोल पंप के सामने चाय की दुकान में शराब बेचे जाने का विरोध करने पर आधा दर्जन लोगों ने एसआई को पीट दिया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर भाग गए। करीब छह लोगाें के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
खमा गांव की एक चाय की दुकान पर शराब बेची जा रही थी। तभी धवर्रा पुलिस चौकी के एसआई सुशील कटियार, हमराही विजय प्रताप के साथ पहुंचे। शराब बेचे जाने का एसआई द्वारा विरोध करने पर दबंगाें ने उनको पीट दिया और भाग गए।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अजनर रीता सिंह, एसआई सीबी सिंह, एसआई शिवरतन गुप्ता भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जगह-जगह दबिश दी, लेकिन हमलावरों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट छह लोगों के खिलाफ दर्ज करा दी है।