फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी से हरपालपुर जाने के लिए बुकिंग कर ले गए थे कार

Thu, 15 Jun 2017 10:19 PM IST
महोबा
विज्ञापन
कार।
विज्ञापन
 झांसी से हरपालपुर के लिए बुक की गई फोर्ड कार के चालक को पीटकर तीन लोग कार लूट ले गए। कार मालिक ने थाना महोबकंठ में तहरीर दी है।   जनपद झांसी के महाराणा प्रताप नगर निवासी दीपक पुत्र रमेश बाबू शिवहरे की कार किराए पर चलती है। तहरीर के मुताबिक बुधवार की शाम तीन युवकों ने हरपालपुर जाने की बात कहकर गाड़ी किराए पर बुक की।
विज्ञापन


चालक ने आईडी मांगी तो आशीष नामक युवक का आधार कार्ड दिया गया। चालक रामजी परिहार गाड़ी लेकर हरपालपुर के लिए तीनों युवकों के साथ निकला। जैसे ही चालक थाना महोबकंठ क्षेत्र के कैथोकर व लहचूरा बांध के बीच पहुंचा तभी युवकों ने कार रुकवा ली। बदमाशों ने चालक रामजी को तमंचे की बट से पीटकर घायल कर दिया और नीचे फेंक दिया।


उसके बाद बदमाश कार लेकर भाग गए। पीड़ित चालक ने गाड़ी मालिक को सूचना दी। दीपक ने चालक के साथ थाना महोबकंठ में तहरीर सौंपी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आशीष व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें