फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा नेता से मांगा 10 हजार गुंडा टैक्स

Mon, 05 Sep 2016 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी के विधानसभा महासचिव से दबंग ने 10 हजार रुपये के गुंडा टैक्स की मांग की। पैसे न देने पर 24 घंटे के अंदर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित बसपा नेता ने सुभाष चौकी में तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है। शहर के मोहल्ला मगरियापुरा निवासी आसिफ अंसारी बसपा विधानसभा महासचिव हैं। सोमवार को आसिफ ने सुभाष चौकी में सौंपी
विज्ञापन


तहरीर में बताया कि वह राठचुंगी में कबाड़ की दुकान किए हैं। पड़ोस में रहने वाला दबंग 10 हजार रुपये प्रतिमाह गुंडाटैक्स की मांग कर रहा है। धमकी दी जा रही है कि यदि पैसे नहीं दिए तो दुकान में आग लगा दी जाएगी। आरोप लगाया कि रविवार की शाम दबंग ने उसके मोबाइल पर काल की और 24 घंटे के अंदर 10 हजार रुपये न देने पर जान से मार देने की धमकी

दी। पीड़ित चौकी पहुंचा तो फोन पर फिर काल आई और पुलिस से शिकायत करने पर अंजाम बुरा होने की धमकी दी गई। कोतवाली प्रभारी जेपी यादव का कहना है कि अभी तक चौकी से उनके पास तहरीर नही आई है। तहरीर आने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें