फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण को पीटकर नगदी व बाइक लूटी

Fri, 19 Aug 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
लूट
विज्ञापन
थाना श्रीनगर के पवा में तालाब के समीप बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक ग्रामीण को लूट लिया। बदमाश ग्रामीण से मारपीट करने के बाद 10 हजार की नगदी व बाइक लूटकर फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन बदमाशों को कोई सुराग नहीं लग सका। कस्बा चरखारी निवासी ध्रूराम कुशवाहा गुरुवार को
विज्ञापन


तेरहवीं संस्कार में शामिल होने के लिए बाइक से कस्बा श्रीनगर गया था। रात करीब नौ बजे वापस लौटते समय सूपा मार्ग पर पवा तालाब के समीप बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर ध्रूराम की बाइक रोक ली और मारपीट करते हुए उसे सड़क पर गिरा दिया। बाद में बदमाश ग्रामीण की जेब में पड़ी 10 हजार की नगदी व बाइक लूटकर  भाग निकले।


लुटे ध्रूराम कुशवाहा ने किसी तरह थाना श्रीनगर पहुंच पुलिस को मामले से अवगत कराया। तब थाना प्रभारी नंदलाल भारती ने पुलिस फोर्स के साथ बदमाशों की तलाश में कांबिंग की लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लग सकी। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाने में सौंपी है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। थाना प्रभारी का कहना है कि बदमाशों की तलाश कराई जा रही है। शीघ्र ही बदमाशों को गिरफ्तार कर माल बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें