कस्बा कबरई से लौट रहे बाइक सवारों से बदमाशों ने मारपीट कर10 हजार की नगदी लूटकर भाग गए। राहगीरों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सिचौरा गांव निवासी सुखलाल पुत्र स्व. रामआसरे अपने दोस्त त्रिलोक कुमार के साथ गुरुवार को बाइक से इलाहाबाद बैंक कबरई में 10 हजार रुपये का ड्राफ्ट बनवाने आया था। रास्ते में आंधी-बारिश होने के चलते वह बैंक के पास ही रुक गया, लेकिन ड्राफ्ट नहीं बन सका। उसके बाद वह रात नौ बजे करीब घर लौट रहा था।
रास्ते में कार सवार पांच बदमाशों ने उसे रोक लिया और उसकी पिटाई कर दी। साथ ही सुखलाल से 10 हजार रुपये भी छीन लिए। घायलों को राहगीरों ने सामुदायिक स्वास्थ्य में भर्ती करवाया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।