फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाध्यापिका के एटीएम से 10 हजार की नगदी गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। बैंक खातों और एटीएम से पैसे निकलने की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका के एटीएम से 10 हजार की नगदी गायब हो गई। बैंक पहुंचने पर पैसे निकलने की जानकारी होते ही शिक्षिका के होश उड़ गए। पीड़िता की तहरीर पर शहर कोतवाली में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मुख्यालय निवासी ज्योत्स्ना तिवारी पत्नी अवनीश तिवारी प्राथमिक विद्यालय हमीरपुर चुंगी में प्रधानाध्यापिका हैं। उनका बैंक खाता भारतीय स्टेट बैंक शाखा महोबा में है। चार अक्तूबर को प्रधानाध्यापिका के एटीएम से 10 हजार रुपये अज्ञात व्यक्ति द्वारा निकाल लिए गए। पीड़िता ने बैंक अधिकारियों से जानकारी ली। डिटेंल निकलवाने पर उसके एटीएम से पैसे निकाले जाने की पुष्टि हुई। पीड़िता ने शहर कोतवाली में घटना की तहरीर सौंपी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। उधर कोतवाली प्रभारी एके सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। एटीएम से ही पैसे की निकासी हुई है।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापिका के एटीएम से 10 हजार निकले
- पीड़िता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें