फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के इरादे से घर में घुस रहे बदमाशों ने वृद्व के दोनों हाथ तोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

महोबा। थाना श्रीनगर के ग्राम भंडरा में लूट के इरादे से घर में घुस रहे सशस्त्र बदमाशों ने दरवाजे पर सो रहे वृद्घ के जागने पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। इतना ही नहीं सीने में तमंचा अड़ाकर नगदी व आभूषणों की जानकारी पूछी। जानकारी न देने पर बदमाशों ने वृद्घ के दोनों हाथ तोड़ दिए और मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची 108 नंबर एंबुलेंस से घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने घटना की सूचना यूपी 100 व थाना श्रीनगर पुलिस को दी है।
ग्राम भंडरा निवासी भगवती प्रसाद (60) मंगलवार की रात गर्मी होने के चलते घर के दरवाजे पर सो रहा था। जबकि अन्य परिजन मकान के कमरे में सो रहे थे। रात करीब एक बजे दो सशस्त्र बदमाश घर में घुसने लगे। आहट पाकर वृद्घ के जाग जाने और विरोध करने पर बदमाशों ने हाथ में लिए डंडे से उसकी पिटाई शुरू कर दी। बाद में नगदी व जेवरात रखने वाले स्थान की चाबी मांगने लगे। विरोध करने पर सीने में तमंचा अड़ाकर हाथ के पंजे में डंडे से हमला किया। जिससे उसके दोनों हाथों की हड्डी टूट गई। शोर शराबा सुनकर परिजनों के जागने और शोर मचाने पर बदमाश भाग गए।
विज्ञापन

पीड़ित के परिजनों ने घटना की सूचना यूपी 100 पुलिस को दी लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। तब परिजनों ने 108 नंबर एंबुलेंस को फोन किया। सूचना पर एंबुलेंस घायल को रात में ही इलाज के लिए जिला अस्पताल लाई। जहां
विज्ञापन

उसका उपचार किया जा रहा है। पीड़ित ने बताया कि दो बदमाशों ने उस पर हमला बोला। जिससे उसे गंभीर चोंटे आई है। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाना पुलिस को दी है। थानाध्यक्ष श्रीनगर वीरप्रताप सिंह का कहना है कि पीड़ित अज्ञात लोगों द्वारा मारपीट किए जाने की तहरीर सौंपी। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
लूट के इरादे से घर में घुस रहे बदमाशों ने वृद्ध के दोनों हाथ तोड़े
- दरवाजे पर लेटे वृद्घ के जागने पर बदमाशों ने की मारपीट
- गंभीर हालत में वृद्घ को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें