फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्षा छठवीं की छात्रा समेत दो लोगों ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महोबा। जिले में अलग अलग थाना क्षेत्रा में कक्षा छठवीं की छात्रा समेत दो लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय परिजन खेतों पर काम करने गए थे। सूचना पर पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
ग्राम टिकरिया निवासी लक्ष्मी (14) पुत्री विनोद कुमार यादव विद्यालय में कक्षा 6 की छात्रा थी। गुरुवार को परिजन खेतों पर काम करने गए थे जबकि छात्रा घर पर अकेली थी। शाम के समय छात्रा ने मकान के कमरे में फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। देर शाम जब परिजन घर लौटे तो लक्ष्मी का आहट न मिलने पर उन्हें आशंका हुई। कमरे में जाकर देखने पर उसका शव फंदे पर झूलता पाया गया। तब परिजनों ने इसकी सूचना कोतवाली कुलपहाड़ पुलिस को दी। मृतका के पिता ने बताया कि घर पर किसी प्रकार का कोई विवाद नही हुआ था। पुत्री ने यह कठोर कदम क्यो उठाया यह किसी की समझ नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी घटना थाना खन्ना के ग्राम खम्हरिया में घटी। यहां की निवासी रोशनी (17) पुत्री शिवमंगल घर पर अकेली थी। परविार के सदस्य खेतों पर काम करने गए थे। तभी रोशनी ने घर पर फांसी लगाकर जान दे दी। रात करीब 10 बजे खेतों से जब परिजन लौटे तो उनके होश उड़ गए। मृतका चार बहनों में तीसरे नंबर की थी। दो बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है। आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सके है। पुलिस घटनाओं की जांच कर रही है।
छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान
- घटना के समय खेतों पर काम करने गए थे परिजन
- आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें