प्रसव के बाद महिला की हालत बिगड़ी, मौत
महोबा। प्रसव के बाद महिला की हालत बिगड़ने से उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। शहर के मोहल्ला भटीपुरा निवासी नीतू (22) पत्नी अंकित राजपूत को एक सप्ताह पहले प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे छतरपुर ले गए थे। जहां महिला ने बच्चे को जन्म दिया। हालत में सुधार होने पर परिजन जच्चा बच्चा को घर ले आए। गुरुवार को नीतू की हालत अचानक बिगड़ने पर परिजन जिला अस्पताल ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। घटना से परिजन गमगीन हो गए। ब्यूरो