महोबा। थाना खरेला पुलिस ने एक युवक को अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
थाना खरेला के एसआई अवधेश कुमार सिंह व कांस्टेबिल हवन कुमार यादव ने गश्त के दौरान पुन्नियां तिराहे के पास से एक युवक को संदिग्ध अवस्था में पकड़ लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम पिंटू उर्फ प्रदीप पुत्र अश्वनी कुमार निवासी मोहल्ला सादराय खरेला बताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा है।
500 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार