फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंधमारी कर दो दुकानों से चोरों ने उड़ाया हजारों का माल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महोबा। शहर के छतरपुर मार्ग में मोक्षधाम के समीप चोरों ने दो दुकानों में सेंधमारी कर हजारों रुपये कीमत का माल चोरी कर लिया। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल क। मौका मुआयना करते हुए जांच शुरू कर दी है। शहर में चोरी की लगातार बढ़ती घटनाओं से लोगों में आक्रोश पनप रहा है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला चौसियापुरा निवासी नौशाद की छतरपुर रोड में बिल्डिंग की दुकान है। उसके बगल में आजाद की बाइक रिपेयरिंग की दुकान है। रात में चोरों ने दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया। चोर दुकान से गैस कटर, ताबे व पीतल का सामान सहित हजारों का माल चोरी कर ले गए। चोरों बगल में स्थित आजाद की दुकान को भी निशाना बनाते हुए कीमती सामान चोरी कर लिया। पीड़ितों ने शहर कोतवाली पहुंच घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से मौका मुआयना किया। एक सप्ताह के अंदर चोर शहर में डिप्टी जेलर और बीयर गोदाम मालिक के मकानों से लाखों रुपये का माल उड़ा चुके है लेकिन पुलिस अभी तक एक भी घटना का खुलासा नहीं कर सकी है, जिससे चोर बुलंद हौसलों के साथ घटनाओं को अंजाम दे रहे है। कोतवाली प्रभारी एके सिंह का कहना है कि सूचना पर घटना की जांच कराई जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

सेंधमारी कर दो दुुकानों से चोरों ने उड़ाया हजारों का माल
- सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनाओं की जांच में जुटी
- शहर में चोरी की बढ़ती घटनाओं से लोगों में आक्रोश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें