महोबा। शहर के मोहल्ला बजरंग चौक में भवन निर्माण के दौरान सिपाही द्वारा गाली गलौज व झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दिए जाने की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की गई।
मोहल्ला बजरंग निवासी चंद्रशेखर राजपूत ने एसपी कुंवर अनुपम सिंह को सौंपी शिकायत में बताया कि उसके मकान में निर्माण कार्य चल रहा है। कुछ दिन पूर्व पड़ोस में विवाद हो गया था, जिसका राजीनामा भी हो गया था लेकिन शहर कोतवाली में तैनात सिपाही ने शनिवार को उसके घर पहुंच गाली गलौज की और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। आरोप लगाया कि सिपाही ने उसके मकान की दीवार भी गिरा दी। पीड़ित ने जांच कराकर सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ब्यूरो
सिपाही पर गाली गलौज व धमकी का आरोप