फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे में बेकाबू आटो पलटा, चार महिलाएं घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

महोबा। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में राठ चुंगी के समीप सवारियों से भरा तेज रफ्तार बेकाबू आटो सड़क किनारे पलट गया। दुर्घटना में आटो सवार चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई जबकि तीन मासूम बच्चों को खरोंच तक नहीं आई। घायल महिलाओं को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना में आटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रैपुराखुर्द से शनिवार की दोपहर आटो वाहन आधा दर्जन सवारियां भरकर महोबा आ रहा था। तभी हाईवे में राठ चुंगी के समीप आटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। दुर्घटना के बाद चीख पुकार मच गई। आस पास मौजूद लोगों ने आटो में फंसे घायलों और मासूम बच्चों को बाहर निकाला। दुर्घटना में चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई जबकि तीन मासूम बच्चों के शरीर में खरोंच भी नहीं आई। बच्चों को सुरक्षित देख लोगों की जुबां से निकल पड़ा कि जाको राखे सांईया, मार सके न कोय।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना में घायल रैपुराखुर्द निवासी लक्ष्मी (23) पत्नी पूरन, बबली (30) पत्नी नंदराम, अनीता (28) पत्नी लक्षीराम व फूलवती (35) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल बबली के तीन मासूम बच्चें पलक (6), लखन (4) व आकाश (2) दुर्घटना में बाल बाल बच गए। घायल महिलाओं ने आटो चालक पर लावरपाही से तेज गति से वाहन चलाने पर दुर्घटना होने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हाईवे में बेकाबू आटो पलटा, चार महिलाएं घायल
-दुर्घटना में आटो सवार तीन मासूम बच्चों को खरोंच तक नहीं आई
-घायल महिलाओं को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें