फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये की संपति उड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। थाना क्षेत्र के ग्राम सलारपुर में चोरो ने दिन दहाड़े एक घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये की संपत्ति पार कर दी। शाम को घर लौटे परिजनों ने मकान का ताला टूटा देखा तो उनके होश उड़ गए। वह मकान के अंदर पहुंचे तो कमरे का ताला टूटा मिला और बक्से में रखे सोने-चांदी के करीब दो लाख रुपये के जेवरात नदारद मिले।
विज्ञापन

ग्राम सलारपुर निवासी हजारीलाल अहिरवार शुक्रवार को घर में ताला लगाकर परिवार के साथ अपने खेतों की सिंचाई करने गया था। तभी चोरों ने दिन दहाड़े घर का ताला तोड़कर मकान के अंदर प्रवेश किया। चोरो ने कमरे का ताला तोड़कर बक्से में रखे 4 तोला सोने का जेवरात, डेढ़ किलो चांदी, दो हजार रुपये नगद और अन्य सामान चोरी कर लिया। गृहस्वामी ने चोरी गए सामान की कीमत लगभग दो लाख रुपये बताई है। गृहस्वामी हजारीलाल ने थाना श्रीनगर में रामकुमार सहित दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष श्रीनगर दिलीप मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की जांच पड़ताल कराकर जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

दिनदहाड़े मकान का ताला
तोड़कर लाखों की चोरी
- गृहस्वामी परिवार के साथ खेत की कर रहा था सिंचाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें