फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के मायके चले जाने से आहत पति ने डाई पीकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महोबा। पति से लड़-झगड़कर पत्नी के मायके चले जाने से आहत होकर पति ने डाई पी ली। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। नाजुक हालत में उसे जिला अस्पताल लाया गया। हालत में सुधार न होने पर उसे मेडिकल कालेज झांसी के लिए रेफर कर दिया गया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शवनामा का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की मां ने कोतवाली में दी गई तहरीर में पत्नी के प्रताड़ित करने व आएदिन झगड़ा करने के कारण बेटे के डाई पीने की बात कही है।
शहर के मोहल्ला हमीरपुर चुंगी निवासी ताजीम की ढाई साल पहले शादी हुई थी। मृतक की मां शकीला ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ताजीम की पत्नी अपने पति परेशान करती थी और आए-दिन झगड़ा करती थी। जिससे ताजीम खासा टेंशन में रहता था। 23 सितंबर 2018 को ताजीम की पत्नी उससे लड़-झगड़कर मायके चली गई। ताजीम के काफी मनाने के बाद भी वह नहीं लौटी। इससे ताजीम परेशान रहने लगा और शनिवार को उसने डाई पी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाई पीने के बाद ताजीम की हालत बिगड़ गई, जिससे जिला अस्पताल लाया गया लेकिन उसकी हालत में सुधार न होने पर डाक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज झांसी के लिए रेफर कर दिया। जहां पर उसकी उपचार के दौरान रविवार को मौत हो गई। पीड़िता के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पत्नी गई मायके पति ने दी जान
-मेडिकल कालेज झांसी में उपचार के दौरान हुई मौत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें