दिल्ली से बेलाताल आ रही एक महिला को जहरखुरानों ने ट्रेन में नशीला पदार्थ खिलाकर 50 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया।
महिला को रेलवे स्टेशन महोबा में होश आने पर वह उतर गई और घटना की जानकारी जीआरपी महोबा को दी। जीआरपी थानाध्यक्ष समीम खान ने महिला को बेलाताल पहुंचाया।
अजनर क्षेत्र के गुढ़ा गांव निवासी क्रांति (45) पत्नी बाबूलाल दिल्ली में रहती है। दो दिन पहले उसकी बहू की तबियत खराब होने की सूचना मिलने पर वह दिल्ली से बेलाताल आ रही थी।
झांसी में ट्रेन बदलने के बाद कुछ लोग ट्रेन में चढ़े और महिला से अपने को बेलाताल निवासी बताकर मेलजोल बढ़ा लिया।
इसके बाद जहरखुरानों ने महिला को ट्रेन में नशीले केले और नमकीन खिलाई। इससे वह बेहोश हो गई।
उसके बाद जहरखुरानों ने उसके बैग से 50 हजार रुपये और एक मोबाइल निकाल लिया।
महोबा स्टेशन पर होश आने पर वह नीचे उतर गई। महिला ने जीआरपी थाने में घटना की तहरीर सौंपी।
जहरखुरानों ने महिला से 50 हजार की नगदी व मोबाइल लूटा
ट्रेन में केले व नमकीन के साथ खिलाया नशीला पदार्थ
जीआरपी पुलिस ने महिला को भेजा घर