फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक प्रबंधक व दलाल पर दर्ज हुआ मारपीट व धमकी का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। केनरा बैंक शाखा महोबा के फील्ड आफीसर ने बैंक प्रबंधक व दलाल पर घर में आकर गालीगलौज व मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर शहर कोतवाली में बैंक प्रबंधक व दलाल के खिलाफ गालीगलौज, मारपीट व जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला गांधी नगर में आदर्श तिवारी किराए के मकान में रहते हैं। वह वर्तमान में केनरा बैंक में फील्ड आफीसर के पद पर तैनात है। उनका आरोप है कि दलाल के माध्यम से एक व्यक्ति का लोन कराने के लिए काफी दिन से उस पर दबाव बनाया जा रहा था लेकिन उन्होंने अपनी रिपोर्ट लगाने से इंकार कर दिया। जिससे नाराज केनरा बैंक के प्रबंधक विकास गौड़ व दलाल देवेंद्र कुमार उसके घर आ धमके। आरोप है कि प्रबंधक ने लोन करने का दबाव बनाया और गालीगलौज करते हुए मारपीट की। बाद में जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने बैंक प्रबंधक विकास गौड़ व दलाल देवेंद्र के खिलाफ मारपीट व धमकी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। उधर प्रबंधक विकास गौड़ का कहना है कि शनिवार को वह ग्राहकों से रिकवरी के लिए गए थे। उनके आने से पहले ब्रांच बंद कर दी गई। फील्ड आफीसर तीन माह से काम नही कर रहे हैं। इस मामले में उच्चाधिकारियों को लिखा पढ़ी की गई है। जिसकी बौखलाहट में पुलिस से शिकायत की गई है। वह मारपीट व धमकी की घटना को गलत बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें