युवक के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज
महोबा। विद्युत विभाग द्वारा चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान से बिजली उपभोक्ताओं में हड़कंप मचा है। गुरुवार को विद्युत विभाग के अवर अभियंता महेंद्र कुमार यादव ने टीम के साथ शहर के लौड़ी रोड में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बड़े बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए। बड़े बकाएदारों को शीघ्र बिजली बिल जमा करने की हिदायत दी गई। चेकिंग अभियान में मो. इरसाद बेग द्वारा कटिया डालकर विद्युत चोरी करते पकड़ा गया। जिसके खिलाफ अवर अभियंता ने शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो