दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा
श्रीनगर (महोबा)। कस्बा श्रीनगर के एक मोहल्ले से किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने और दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। एक मोहल्ला निवासी किशोरी को उसका रिश्तेदार 21 जून को बहला फुसलाकर भगा ले गया था। आरोपी के चंगुल से छूटी किशोरी ने 29 नवंबर को थाना श्रीनगर में तहरीर देकर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। गुरुवार को थाने के एसआई रमेश सिंह चौहान ने आरोपी लक्ष्मी को गिरफ्तार कर लिया।